Class 12 Chemistry Question Paper in Hindi

रसायन विज्ञान के अध्याय विलयन, विद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन अध्यायों से हर वर्ष संख्यात्मक (Numerical), लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इन विषयों की सही समझ न केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मदद करती है, बल्कि आपके उचित मार्गदर्शन में भी सहायक होती है।
इस लेख में हम इन तीनों अध्यायों से संबंधित प्रश्न पत्र पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और अभ्यास प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।

chapter 1,2,3. विलयन, विधुत रसायन और रासायनिक बलगतिकी

परीक्षा 2025-26

कक्षा- 12वी.          विषय- रसायन शास्त्र

Time – 3 hours                                                             Marks 70

प्रश्न1. सही विकल्प चुनकर लिखिए–                                           -06

1. विशिष्ट चालकता की इकाई है –

(a) Ohm-1        (b) Ohm-1 cm-1         (c) Ohm         (d) Ohm-1 cm-2

2. परासरण दाब का सूत्र  है-

(a) P = nRT/V (b) P = KT/V         (c) P = RT/M     (d)  P = RV/T

3. रासायनिक अभिक्रिया की दर निर्भर करती है-

(a) सक्रिय द्रव्यमान पर                (b) परमाणु द्रव्यमान पर 

(c) आणविक द्रव्यमान पर            (d) तुल्यांकी भार पर

4. हेनरी के नियम का सही व्यंजक है-

(a)  P = Kh/x     (b) P = Kh.x          (c) P = 1/Kh.x      (d) P = x/Kh  

5. हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड की मानक विभव का मान होगा-

(a) धनात्मक      (b) ऋण आत्मक              (c) शून्य             (d) निश्चित नहीं

6. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए t1/2 का मान होता है-

(a) 0.693/t            (b) 2.303/k             (c) 0.303/k      (d) 0.693/k 

प्रश्न2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए                                           -06

1. Zn + Cu2+ → Zn2+ + Cu में Zn का _____  होता है।

2. अभिक्रिया की दर अभिकारक के सांद्रण के _____ होता है।

3. ताप बढ़ने पर विद्युत अपघटन की चालकता ______ जाती है।

4. प्रतिरोध का व्युत्क्रम _____कहलाता है।

5. मोललता का मात्रक______ होता है।

6. किसी अभिक्रिया में भाग लेने वाले अणुओ की संख्या______ कहलाती है।

प्रश्न3. सत्य/ असत्य लिखिए                                                      -06

1. सेल स्थिरांक L/A होता है।

2. प्रथम कोटि अभिक्रिया में वेग स्थिरांक की इकाई sec-1 है।

3. विलयन की मोलरता ताप के साथ परिवर्तित होती है।

4. अभिक्रिया की कोटि एक सैद्धांतिक पद है।

5. परासरण दाब अणुसंख्यक गुणधर्म नहीं है।

6. तनुता बढ़ाने पर विलयन की विशिष्ट चालकता का मान बढ़ जाता है।

प्रश्न4. सही जोड़ी बनाए                                                            -05

1. संक्षारण                                 –           K=Ae-Ea/RT

2. गैस का द्रव में बिलयन             –           dx/dt = k[A]°

3. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड      –           विद्युत रासायनिक घटना

4. आर्हीनियस समीकरण              –           सोडा वाटर

5. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए दर नियम       –       शून्य वोल्ट 

प्रश्न5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए                                                  -05

1. प्रबल विद्युत अपघटय के दो उदाहरण लिखिए।

2. जंग का रासायनिक सूत्र लिखिए।

3. परासरण दाब का सूत्र लिखिए।

4. वह क्रिया जिसमें ऑक्सीकारक-अपचयन एक साथ होते हैं, क्या कहलाती है।

5. दर नियम व्यंजक में क्रिया कारकों की घाताकों का योग क्या कहलाता है।

प्रश्न 6.  हेनरी के नियम को लिखिए?

अथवा आदर्श विलयन व अनादर्श विलयन में अंतर लिखिए?

प्रश्न 7. मोल प्रभाज को स्पष्ट कीजिए?

अथवा हिमांक अवनमन क्या है? 

प्रश्न 8. विशिष्ट चालकता और विशिष्ट प्रतिरोध में संबंध स्थापित कीजिए?

अथवा सेल स्थिरांक किसे कहते हैं?

प्रश्न 9. लवणसेतु क्या है? इसके दो कार्य लिखिए?

अथवा  Zn|Zn2+||Ag+|Ag मैं कौन सा इलेक्ट्रोड एनोड व कैथोड होगा?

प्रश्न 10. छद्म कोटि अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए?

अथवा किसी अभिक्रिया की आण्विकता से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 11. आर्हीनियस समीकरण क्या है? 

अथवा शून्य कोटि अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए?

प्रश्न 12. कोलराश का नियम क्या है? इसके दो अनुप्रयोग लिखिए?

अथवा मोलरता और मोललता में अंतर लिखिए?

प्रश्न 13. धनात्मक और ऋणात्मक विचलन में अंतर लिखिए?

अथवा गैसों की द्रव में विलेयता को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए?

प्रश्न 14. गैलवेनिक सेल की अभिक्रिया उदाहरण सहित समझाइए?

अथवा नर्नस्ट समीकरण क्या है? इसके क्या उपयोग है?

प्रश्न 15. रासायनिक अभिक्रिया दर से आप क्या समझते हैं? इसकी इकाई लिखिए?

अथवा रासायनिक अभिक्रिया दर को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों को संक्षेप में समझाइए?

प्रश्न 16. एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया 40 मिनट में 90% पूर्ण हो जाती है, अभिक्रिया का अर्ध-आयुकाल ज्ञात कीजिए?

अथवा यदि 5.85 ग्राम नमक 250 ग्राम जल में विलेय है, तो विलयन की मोललता ज्ञात कीजिए?

प्रश्न 17. राउल्ट का नियम क्या है? इसका गणितीय स्वरूप स्पष्ट कीजिए?

अथवा  क्वथनांक में उन्नयन क्या है? इसकी सहायता से अवाषपशील विलेय का मोलर द्रव्यमान ज्ञात कीजिए?

प्रश्न 18. फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए?

अथवा तुल्यांकी चालकता और आणविक चालकता को समझाइए?

प्रश्न 19. प्रथम कोटि क्रिया अभिक्रिया के वेग स्थिरांक के लिए समीकरण वियुत्पन्न कीजिए? दर स्थिरांक की इकाई बताइए?

अथवा सिद्ध कीजिए कि शून्य कोटि की अभिक्रिया का अर्ध-आयुकाल अभिकारक के प्रारंभिक सान्द्रण के समानुपाती होता है?

प्रश्न 20. निम्न को समझाइए (कोई दो)

1. वांट हाॅफ गुणांक       2. PPM

3. परासरण दाब                         4. शुष्क सेल

विलयन, विद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी रसायन विज्ञान के ऐसे अध्याय हैं जिनसे प्रश्न पत्र में निश्चित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। Sciencetaj.in पर ऐसे ही सरल और परीक्षा-उपयोगी लेख, छात्रों की पढ़ाई को और आसान बनाते हैं।

Leave a Comment