इंडियन होम गार्डनर्स के लिए बेस्ट झाड़ीदार पौधे – Best Shrub Plants In India In Hindi

भारत की जलवायु और मिट्टी अनेकों पेड़-पौधों को उगाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यहाँ का मध्यम तापमान और वर्षा कई झाड़ीदार पौधों को उगाने के लिए अनुकूल ग्रोइंग कंडीशन प्रदान करती है। झाड़ीदार पौधे न सिर्फ हमें हरियाली से जोड़ते हैं, बल्कि घर पर नेचर का स्पर्श भी लाते हैं, जिससे हमारे घर में पॉजिटिविटी भी आती है। अगर आप पेड़ पौधे लगाने के शौकीन व्यक्तियों में से हैं, तो हमारी यह पोस्ट आज आपके काम आने वाली है, जिसमें हम आपको इंडियन होम गार्डनर्स के लिए बेस्ट झाड़ीदार पौधे की जानकारी देंगे, जिन्हें आप अपने घर पर पॉट्स में भी लगा सकते हैं। गमले में लगाने के लिए सबसे अच्छे झाड़ीदार पौधे कौन-कौन से हैं, इन पौधों के नाम (Shrubs Plants Name In Hindi) तथा संबंधित जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

बेस्ट झाड़ीदार पौधे के नाम – Best Indian Shrubs In Hindi

अगर आप गमले में झाड़ीदार पौधे लगाकर अपने घर को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो लगाने के लिए कुछ बेस्ट झाड़ीदार आकर्षक पौधे निम्न हैं:-

गार्डेनिया – Shrub Plant Gardenia In Hindi 

गार्डेनिया एक बेहद ही खूबसूरत झाड़ीदार फूल का पौधा है, जो अपनी चमकदार हरी पत्तियों के साथ और सुगंधित सफेद फूलों की वजह से इंडियन गार्डन के लिए एक पसंदीदा विकल्प है। यह सदाबहार पौधा अच्छी तरह से सूखी मिट्टी और आंशिक छाया में बढ़ता है और किसी भी परिदृश्य में एक सुंदर स्पर्श जोड़ता है।

मोगरा – Shrub Plant Mogra In Hindi

मोगरा, जिसे अरेबियन जैस्मिन भी कहा जाता है, यह एक खुशबूदार फूल का पौधा है, जो झाड़ी के रूप में विकसित होता है। यह सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे फूल होम गार्डन में एक अलग ही सुन्दरता का स्पर्श जोड़ते हैं। मोगरा फूल का पौधा भारत के विभिन्न हिस्सों में उगता है, इसे आप एक बड़े साइज़ के पॉट में भी लगा सकते हैं।

बोगनविलिया – Shrub Plant Bougainvillea In Hindi 

बोगनविलिया, अपने जीवंत फूलों के साथ, गर्म जलवायु में उगने वाली एक शोस्टॉपर झाड़ी है। यह सूखे की स्थिति को सहन करने वाली सदाबहार झाड़ी है, जिसे कटिंग से भी उगाया जा सकता है। यह उष्णकटिबंधीय झाड़ीदार पौधा बड़े आकार में विकसित होता है, जो आपकी बालकनी को रंगों से भर सकता है।

जैस्मिन – Shrub Plant Jasmine In Hindi 

जैस्मिन, जिसे चांदनी भी कहा जाता है, यह झाड़ीदार पौधा अपने सुगंधित फूलों के साथ भारत के प्रेम संबंध का प्रतीक हैं। सफेद रंग के खिलने वाले यह फूल आपके घर में एक अलग ही सुन्दरता का स्पर्श जोड़ते हैं। इस झाड़ीदार पौधे को आप अपने गार्डन की बोर्डर पर भी लगा सकते हैं। जैस्मिन का पौधा तेज धूप में अच्छी तरह बढ़ता है।

कनेर – Shrub Plant Oleander In Hindi

कनेर, भारत के बेस्ट झाड़ीदार पौधे में से एक है, लंबी-लंबी पत्तियों के बीच खिलते हुए यह फूल आपके गार्डन में एक अलग ही लुक दे सकते हैं। ओलियंडर एक मजबूत झाड़ी है, जो उच्च तापमान का सामना भी कर सकती है। विभिन्न रंगों के फूल की इस झाड़ी को ग्रामीण और शहरी दोनों परिदृश्यों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनाती है।

क्रोटन – Shrub Plant Croton In Hindi 

क्रोटन एक खूबसूरत कलरफुल पत्तियों वाला पौधा है, जिसे आप अपने घर पर पॉट्स में टेबल टॉप प्लान्टर के रूप में भी लगा सकते हैं। अगर आप अपने घर को पत्तीदार पौधों से सजाना चाहते हैं, तो क्रोटन एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पौधा दिन के कुछ समय छाया में रहना पसंद करता है।

गुड़हल – Shrub Plant Hibiscus In Hindi

गुड़हल, जिसे जासुन के नाम से भी जाना जाता है। अपने बड़े और मनमोहक फूलों के साथ इस हिबिस्कस झाड़ीदार प्लांट को भारतीय उद्यानों का प्रमुख हिस्सा माना जाता है। यह फूल सभी तरह की जलवायु में ग्रोथ करता है तथा किसी भी जगह उगाने में आसान फूलों में से एक है। इसे आप धूप वाले स्थान पर लगा सकते हैं।

कोचिया – Shrub Plant Kochia In Hindi

कोचिया प्लांट को बर्निंग बुश भी कहा जाता है। यह एक सजावटी झाड़ी है, जो छोटे रूप में विकसित होती है। इस झाड़ीदार पौधे की ख़ास बात यह है, कि पतझड़ के मौसम अर्थात फॉल सीजन के दौरान, इसकी पत्तियों का रंग हरे से बदलकर लाल हो जाता है और अपने आकर्षक लाल पत्तों के साथ यह गार्डन में एक अलग ही दृश्य प्रदान करती है। कोचिया का पौधा सूखे की स्थिति को सहन कर सकता है और विभिन्न जलवायु में ग्रोथ कर सकता है।

(यह भी पढ़ें: पिगमेंट के प्रकार: जानें पत्तियाँ रंग क्यों बदलती हैं?…)

कोलियस – Shrub Plant Coleus In Hindi

कोलियस, अपनी जीवंत और सजावटी पत्तियों के साथ, एक बहुमुखी झाड़ी है, जिसे अक्सर गार्डन की क्यारियों या कंटेनरों में उगाया जाता है। इस झाड़ीदार पौधे की पत्तियां कई रंगों के शेड्स में होती हैं, जो गार्डन में एक अलग ही सुंदरता जोड़ती हैं। इस पौधे को लगाते समय ध्यान रखें, कि इसे तेज धूप से दूर रखें, लगातार तेज धूप से पत्तियों का रंग फीका हो सकता है।

मोरपंखी – Shrub Plant Morpankhi In Hindi

मोरपंखी गार्डन के लिए बेस्ट झाड़ीदार पौधे में से एक है, जो अपने आकर्