के बीच अंतर

एप्सम साल्ट  और सेंधा नमक 

ज्यादातर लोग एप्सम साल्ट और सेंधा नमक को समान रूप से छोटे सफेद क्रिस्टल के रूप में देखते हैं। हालाँकि दोनों अलग है।

सेंधा नमक (Rock Salt)

सेंधा नमक अर्थात रॉक साल्ट सामान्य नमक है, जो सोडियम और क्लोराइड से बनता है, इसे हेलाइट (halite) भी कहा जाता है।

एप्सम साल्ट (Epsom Salt)

एप्सम साल्ट नमक नहीं है, बल्कि यह मैग्नीशियम और सल्फेट खनिज हैं। इसका इस्तेमाल खाने में नहीं किया जाता है, इसे मैग्नीशियम सल्फेट या हेयर साल्ट (hair salt) भी कहते है।

1. दिखावट

सेंधा नमक आम तौर पर बड़े, मोटे क्रिस्टल के रूप में दिखाई देता है और बर्फ हटाने में काम आता है। एप्सम साल्ट छोटे, रंगहीन क्रिस्टल के रूप में आता है।

2. मुख्य उपयोग

सेंधा नमक मुख्य उपयोग खाना पकाने में, व्रत में, और सलाद पर किया जाता है, औषधीय गुणों के कारण एप्सम नमक का उपयोग उपचार में किया जाता है।

3. स्रोत (Source)

सेंधा नमक ज़मीन के नीचे मौजूद नमक की चट्टानों से प्राप्त होता है। एप्सम साल्ट प्राकृतिक झरनों या खदानों से प्राप्त मैग्नीशियम योगिक है।

4. स्वाद (Taste)

सेंधा नमक का स्वाद नमकीन (Salty) जबकि प्सम साल्ट बहुत कड़वा (Bitter) होता है।

5. रासायनिक नाम

सेंधा नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड और एप्सम साल्ट का मैग्नीशियम सल्फेट (MgSO4) होता है।

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें