फील गुड हार्मोन,  लव हार्मोन 

हैप्पी हार्मोन

आपकी प्रसन्नता का कारण आपके मष्तिष्क रसायन (हैप्पी हार्मोन) होते हैं, आइये जानते हैं खुशी देने वाले हार्मोन कौन-कौन से हैं?

खुशी देने वाले हार्मोन

4 हैप्पी हार्मोन शामिल हैं: – डोपामाइन (Dopamine) – एंडोर्फिन (Endorphins) – ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) – सेरोटोनिन (Serotonin)

डोपामाइन – Dopamine

यह हाइपोथैलेमस द्वारा निर्मित होता है और आपको आनंद महसूस कराता है। इसे “फील गुड हार्मोन” भी कहा जाता है।

एंडोर्फिन – Endorphin

एंडोर्फिन हाइपोथैलेमस और पिट्यूटरी ग्रंथियों द्वारा निर्मित हार्मोन हैं, हैप्पी रसायन आपके शरीर के प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम करता है।

ऑक्सीटोसिन – Oxytocin

ऑक्सीटोसिन हाइपोथैलेमस द्वारा निर्मित   हार्मोन है, जो प्यार की भावनाएं पैदा करता है। इसे प्रेम हार्मोन या लव हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है।

सेरोटोनिन – Serotonin

सेरोटोनिन आपकी नींद, भूख, मूड को नियंत्रित करने (balance mood), भलाई की भावनाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेरोटोनिन का निम्न स्तर डिप्रेशन का कारण होता है।

हैप्पी हार्मोन को कैसे बढाएं

अच्छा खाना खाएं व्यायाम करें हल्की जॉगिंग करें 20 मिनट की कसरत व्यायाम के साथ-साथ हंसे.

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें