न्यूट्रिनो क्या है? जानें जादुई कण न्यूट्रिनो का पूरा रहस्य – What Are Neutrino And Why Are They Important In Hindi

न्यूट्रिनो क्या है? जानें जादुई कण न्यूट्रिनो का पूरा रहस्य – What Are Neutrino And Why Are They Important In Hindi

न्यूट्रिनो, ब्रह्मांड के रहस्यमय और भूतिया कण हैं, जिन्होंने दशकों से भौतिकविदों को भ्रमित करके रखा है। यह कण भौतिकी और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में एक मनोरम आकर्षण का विषय बने हुए हैं। लगभग द्रव्यमानहीन, और पदार्थ को बिना किसी बाधा के पार करने की अदभुत क्षमता वाले मायावी कण न्यूट्रिनो, भौतिकी की दुनिया … Read more

प्रकृति में पाए जाते हैं यह चार मौलिक बल (मूल बल) – What Are Fundamental Forces In Nature In Hindi 

प्रकृति में पाए जाते हैं यह चार मौलिक बल (मूल बल) – What Are Fundamental Forces In Nature In Hindi 

चार मूलभूत बल हर दिन हम पर कार्य करते हैं। चाहे हमें इन बलों का एहसास हो या न हो, लेकिन हमारे खेलने से लेकर, अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने तक, घर की बिजली हो या रेफ्रिजरेटर पर चुंबक का चिपकाना, सभी जगह ये मूल बल मौजूद होते हैं। मूल बल या मौलिक बल, जिसे … Read more

स्किन पिगमेंट क्या होते हैं: त्वचा वर्णक के प्रकार, महत्व और रोग – Skin Pigments Types And Disorders In Hindi

स्किन पिगमेंट क्या होते हैं: त्वचा वर्णक के प्रकार, महत्व और रोग – Skin Pigments Types And Disorders In Hindi

आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि, स्किन का कलर अलग-अलग क्यों होता है, कुछ व्यक्ति गोरे तो कुछ काले क्यों होते हैं? आपके इन सभी सवालों का जवाब है, स्किन पिगमेंट या त्वचा वर्णक। यह स्किन पिगमेंट विशेष कोशिकाओं द्वारा निर्मित होते हैं, जो मानव त्वचा को अनोखा रंग प्रदान करते हैं। … Read more

एंजाइम क्या है, प्रकार, कार्य और महत्व – Types And Functions Of Enzyme In Hindi

एंजाइम क्या है, प्रकार, कार्य और महत्व – Types And Functions Of Enzyme In Hindi

मानव शरीर उत्सर्जन, पाचन, श्वसन और कुछ अन्य चयापचय गतिविधियों जैसे जैविक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए कुछ रसायन जारी करता है। इन रसायनों को आम तौर पर Enzymes कहा जाता है। चूँकि यह सभी एंजाइम जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं, इसलिए वे जीवन के लिए आवश्यक हैं। एंजाइम के बिना, जैव रासायनिक प्रतिक्रियाएं … Read more

धूप में जाने से स्किन काली क्यों होती है, जानें कारण – Why Skin Turn Black After Exposure To Sunlight In Hindi

धूप में जाने से स्किन काली क्यों होती है, जानें कारण – Why Skin Turn Black After Exposure To Sunlight In Hindi

सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से अक्सर त्वचा के रंग में बदलाव दिखाई देता है, जिसे आमतौर पर टैनिंग कहा जाता है। टैनिंग पराबैंगनी (यूवी) विकिरण के संभावित हानिकारक प्रभावों से खुद को बचाने का शरीर का प्राकृतिक तरीका है। धूप के संपर्क में आने से गोरा रंग काला होने (सन टैनिंग) की … Read more

समय मापने की इकाई जेप्टो सेकंड क्या है? – What is Zeptosecond In Hindi

समय मापने की इकाई जेप्टो सेकंड क्या है? – What is Zeptosecond In Hindi

वर्तमान समय में कम से कम समय मापने की वैश्विक दौड़ लगी हुई है। क्या आपको पता है, अब तक की समय की सबसे छोटी माप क्या है? यदि नहीं तो आज आप इस लेख में कुछ नया सीखेंगे। जेप्टो सेकंड या ज़िप्टो सेकंड, कई लोगों के लिए एक अपरिचित शब्द होगा, हालाँकि यह समय … Read more

कृत्रिम मिठास पैदा करने वाले पदार्थ और उनका उपयोग – Artificial Sweetening Agents in Hindi

कृत्रिम मिठास पैदा करने वाले पदार्थों के नाम और उनका उपयोग – Artificial Sweetening Agents in Hindi

कृत्रिम मिठास (artificial sweeteners) विज्ञान का एक इंटरेस्टिंग विषय है। एक ओर माना जाता है कि कृत्रिम मधुरक या आर्टिफिशियल स्वीटनर कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं तथा रक्त शर्करा और आंत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वही दूसरी ओर, अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन्हें हमारे लिए सुरक्षित मानते हैं, तथा अनेक लोग शुगर का सेवन … Read more

त्वचा की संरचना, स्किन लेयर और रोग – Types of Skin Layer and Diseases in Hindi

त्वचा की संरचना, स्किन लेयर और रोग – Types of Skin Layer and Diseases in Hindi

मानव त्वचा की संरचना काफी जटिल है। शरीर के कुल वजन का लगभग 15% भाग, त्वचा होती है। स्किन के अनेक प्रकार के कार्य होते हैं, और यह आंतरिक अंगों को सुरक्षा प्रदान भी करती हैं। एक सामान्य त्वचा अनेक परतों (Skin Layer) में विभाजित होती है, जिनकी जानकारी इस लेख में दी गई है। … Read more

अल नीनो और ला नीना में अंतर और मौसम पर प्रभाव – What is El Nino and La Nina in Hindi

अल नीनो और ला नीना में अंतर और मौसम पर प्रभाव – What is El Nino and La Nina in Hindi

मौसम संबंधी सूचनाओं और ख़बरों में आपने कभी न कभी अल नीनो और ला नीना का नाम सुना ही होगा। ये दोनों क्या होते हैं? अल नीनो और ला नीना का मौसम पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है? तथा एल नीनो और ला नीना में अंतर के बारे में आज हम जानेंगे। अल नीनो … Read more

एसिटिक एसिड का सूत्र, गुण, उपयोग और बनाने की विधि – Acetic Acid Properties, Uses in Hindi

एसिटिक एसिड का सूत्र, गुण, उपयोग और बनाने की विधि – Acetic Acid Properties, Uses in Hindi

एसिटिक एसिड (CH3COOH) एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका IUPAC नाम एथेनोइक अम्ल (Ethanoic acid) है, इसे विनेगर एसिड, सिरका, मीथेन कार्बोक्सिलिक एसिड इत्यादि नाम से भी जाना जाता है। Acetic acid कार्बोक्सलिक एसिड का एक सरलतम रूप है, जिसमें मेथिल समूह, एक कार्बोक्सिल क्रियात्मक समूह (-COOH) से जुड़ा होता है। यह दुर्बल अम्ल होता है, क्योंकि … Read more

सल्फ्यूरिक एसिड बनाने की विधि, गुण और उपयोग – Sulphuric Acid Preparation, Properties And Uses In Hindi

सल्फ्यूरिक एसिड बनाने की विधि, गुण और उपयोग – Sulphuric Acid Preparation, Properties And Uses In Hindi

शायद आप सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4) से परिचित होंगे और कुछ प्रयोग भी देखे होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर एसिड अटैक में सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल का ही प्रयोग होता है। बेशक यह एक स्ट्रोंग एसिड है। इसमें कभी भी पानी नहीं डाला जाता है, लेकिन इसे पानी में सावधानीपूर्वक डाला जा सकता … Read more

नमूनों को संरक्षित करने के लिए परिरक्षक – Preserving Liquid for Specimens in Hindi

नमूनों को संरक्षित करने के लिए परिरक्षक – Preserving Liquid for Specimens in Hindi

सैकड़ो वर्षों तक जीवों के मृत शरीर को खराब होने या सड़ने से बचाने के लिए उन्हें एक विशेष घोल या तरल में डुबाकर रखा जाता है, जिसे तरल परिरक्षक कहते हैं। आपने संभवतः जीव विज्ञान की प्रयोगशाला में जीवों के नमूनों को एक तरह के घोल में रखा देखा होगा। सामान्यतः जीवों के मृत … Read more

हाइड्रोक्लोरिक एसिड: फार्मूला, बनाने की विधि, गुण और उपयोग – Hydrochloric Acid Preparation, Properties and Uses in Hindi

हाइड्रोक्लोरिक एसिड: फार्मूला, बनाने की विधि, गुण और उपयोग – Hydrochloric Acid Preparation, Properties and Uses in Hindi

प्राचीन काल से स्पिरिट ऑफ सॉल्ट और म्यूरिएटिक एसिड के नाम से पहचाने जाने वाले एसिड का आधुनिक हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) है। यह गैस्ट्रिक जूस का एक प्रमुख घटक है, जो मनुष्यों में भोजन के पाचन में मदद करता है। हालाँकि, मानव पेट के अंदर मौजूद बलगम की परत के कारण एसिड पेट को नुकसान नहीं पहुँचाता है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उपयोग आमतौर पर उद्योग में और स्कूलों, कॉलेजों में रासायनिक प्रयोगों में किया जाता है। तुलनात्मक रूप से इस एसिड को प्रयोग में लाना आसन है। यदि आप हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें, जिसमें आपको हाइड्रोक्लोरिक एसिड क्या है, इसके गुण, HCl बनाने की बनाने की विधि, और उपयोग के बारे में जानने को मिलेगा।

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल क्या है – What is Hydrochloric Acid in Hindi

हाइड्रोक्लोरिक एसिड एक अकार्बनिक अम्ल है, जो प्रबल संक्षारक प्रकृति का होता है। इसका रासायनिक सूत्र HCl है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड का दूसरा नाम हाइड्रोजन क्लोराइड या म्यूरिएटिक एसिड (Muriatic acid) है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड एक सरल द्विपरमाण्विक अणु है, जिसमें क्लोरीन परमाणु और हाइड्रोजन परमाणु आपस में एकल सहसंयोजक बंध (covalent bond) से जुड़े होते हैं। क्लोरीन और हाइड्रोजन के बीच मौजूद बंध ध्रुवीय होता है, क्योंकि हाइड्रोजन परमाणु की तुलना में क्लोरीन परमाणु अधिक विद्युत ऋणात्मक होता है। हाइड्रोजन क्लोराइड के पानी में घुलने से HCl एसिड बनता है।

HCl अत्यधिक अम्लीय होता है, यह हानिकारक होने के साथ-साथ रंगहीन भी होता है। HCl में संक्षारक प्रकृति और विशिष्ट तीखी गंध होती है।

हाइड्रोक्लोरिक एसिड की अम्लीय प्रबलता क्या है? – What is the Strength of Hydrochloric Acid (HCl) in Hindi

किसी एसिड की प्रबलता का निर्धारण, प्रोटॉन अर्थात हाइड्रोजन आयन (H+) त्यागने की क्षमता से होता है। अर्थात जो एसिड जितने जल्दी अपना प्रोटॉन यानी हाइड्रोजन आयन (H+) छोड़ता वह उतना ही अधिक प्रबल एसिड होता है। उपयोग किए जाने वाले अन्य सामान्य एसिड के संबंध में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल) की सापेक्ष शक्ति नीचे दी गई है:

परक्लोरिक अम्ल (HClO4) > हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) > सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4) > नाइट्रिक एसिड (HNO3)

ऊपर बताई गई सापेक्ष शक्ति के आधार पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड, परक्लोरिक एसिड की तुलना में थोड़ा कमजोर एसिड है, लेकिन सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड की तुलना में बहुत प्रबल एसिड होता है।

(यह भी जानें: सल्फ्यूरिक एसिड बनाने की विधि, गुण और उपयोग….)

HCl बनाने की विधि – HCl Preparation Method in Hindi

प्रयोगशाला विधि – प्रयोगशाला में इसे नमक (NaCl) पर सल्फ्यूरिक अम्ल की क्रिया से बनाया जाता है।

NaCl + H2SO4 → NaHSO4 + HCl (कम ताप पर)

NaCl + NaHSO4 → Na2SO4 + HCl (अधिक ताप पर)

इस अभिक्रिया से हाइड्रोजन क्लोराइड गैस बनती है जिसे जल में घोलकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड प्राप्त कर लिया जाता है

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के गुण – Properties of Hydrochloric Acid in Hindi

भौतिक गुण – Physical Properties of HClin Hindi

  • हाइड्रोजन क्लोराइड एक रंगहीन तथा तीक्ष्ण गन्धयुक्त दम घोंटने वाली गैस है।
  • HCl का आणविक भार (molecular weight) या मोलर द्रव्यमान (molar mass) 36.458 ग्राम/मोल है। यह एक पारदर्शी तरल के रूप में दिखाई देता है, जिसका क्वथनांक और गलनांक इसकी सांद्रता पर निर्भर करता है।
  • अधिकतम सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक एसिड में लगभग 40 प्रतिशत हाइड्रोजन क्लोराइड होता है, इस विलयन को सधूम अम्ल (Fuming hydrochloric acid ) कहलाता है।
  • सधूम हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का घनत्व 1.84 ग्राम प्रति मिली होता है।
  • 20.24 प्रतिशत वाला हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 110°C पर उबलता है, तथा यह जल और हाइड्रोजन क्लोराइड का स्थिरक्वाथी मिश्रण (azeotropic mixture) होता है।

रासायनिक गुण – Chemical Properties of HCl in Hindi

  • यह प्रबल अम्लीय है, अतः नीले लिटमस को लाल कर देता है।
  • यह मोनोप्रोटिक है इसलिए यह केवल एक प्रोटॉन (H+) छोड़ सकता है। जलीय घोल में यह पूरी तरह से विघटित होकर हाइड्रोजन और क्लोराइड आयन बनाता है।
  • यह एक ध्रुवीय सहसंयोजक यौगिक है, इसलिए जब इसे पानी में मिलाया जाता है तो यह आयनित हो जाता है।
  • HCl बहुत संक्षारक प्रकृति का होता है; यह पारा, सोना, प्लैटिनम, चांदी जैसी कई धातुओं के साथ क्रिया कर सकता है। लेकिन कांच के लिए यह गैर संक्षारक होता है।
  • हाइड्रोजन क्लोराइड का जलीय विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कहलाता हैं, जो एक प्रबल अम्ल है। यह क्षारकों, कार्बोनेटों, सल्फाइडों और ऑक्साइडों से अभिक्रिया करके क्लोराइड बनाता है।
  • हाइड्रोक्लोरिक अम्ल सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, टिन, आयरन, जिंक आदि धातुओं से अभिक्रिया करके उनके क्लोराइड बनाता है और हाइड्रोजन मुक्त होती हैं।
  • हाइड्रोक्लोरिक और नाइट्रिक अम्ल का 3ः1 अनुपात में मिश्रण ऐक्वा-रेजिया या अम्लराज कहलाता है। यह सोने और प्लैटिनम को भी घोल लेता है।
  • प्रबल ऑक्सीकारक जैसे मैंगनीज डाइऑक्साइड, रेड लेड, पोटैशियम परमैंगनेट, पोटैशियम डाइक्रोमेट आदि इसका क्लोरीन में ऑक्सीकरण कर देते है।
  • फ्लुओरीन को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में प्रवाहित करने से क्लोरीन गैस निकलती है।

(यह भी जानें: एसिटिक एसिड का सूत्र, गुण, उपयोग और बनाने की विधि….)

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का उपयोग – Uses of Hydrochloric Acid in Hindi

सांद्र या तनु हाइड्रोक्लोरिक एसिड के कई उपयोग हैं। कुछ शीर्ष उपयोगों में शामिल हैं:

  • HCl का उपयोग क्षारों की संख्या निर्धारित करने के लिए अनुमापन (titration) में किया जाता है, क्योंकि यह एक प्रबल अम्ल है और अधिक सटीक परिणाम देता है।
  • यह ऐक्वा-रेजिया या अम्लराज बनाने के काम आता है।
  • तांबे, लोहे आदि से जंग या दाग हटाने के लिए यह एक क्लीनिंग एजेंट के रूप में काम आता है।
  • रंगो के निर्माण में इसका प्रयोग होता है।
  • इसका उपयोग धात्विक क्लोराइड, विशेष रूप से गोल्ड क्लोराइड बनाने में होता है। गोल्ड क्लोराइड का उपयोग फोटोग्राफी में किया जाता है।
  • यह क्लोरीन के निर्माण तथा चमड़ा उद्योग में भी काम आता है। HCl जिलेटिन के उत्पादन में भी उपयोगी है।
  • इसका उपयोग कई कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों के उत्पादन के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग टेबल नमक के शुद्धिकरण और पानी के पीएच को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

HCl का परीक्षण – Test for Hydrochloric Acid in Hindi 

  • HCl से क्रिया कर नीला लिटमस, लाल हो जाता है।
  • अमोनिया के साथ HCl, अमोनियम क्लोराइड का श्वेत धूम्र बना देता हैं।
  • हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में सिल्वर नाइट्रेट मिलाने से श्वेत अवक्षेप बनता हैं, जो अमोनियम हाइड्रॉक्साइड में विलेय होता है।
  • HCl, मैंगनीज डाइऑक्साइड के साथ गर्म करने से तीखी गन्ध वाली हरे पीले रंग की क्लोरीन गैस बनती है।

हाइड्रोक्लोरिक एसिड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ About Hydrochloric Acid in Hindi

Q.1.हाइड्रोजन क्लोराइड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड के बीच क्या अंतर है? – What is the difference between hydrogen chloride and hydrochloric acid?

उत्तर: दोनों का सूत्र एक ही होता है, लेकिन अंतर केवल भौतिक अवस्थाओं में है। हाइड्रोजन क्लोराइड गैसीय अवस्था में मौजूद होता है, वहीं हाइड्रोजन क्लोराइड एक्वा घोल (जलीय विलयन) हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है।

Q.2. क्या हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक यौगिक है? – Can we say that hydrochloric acid is a compound?

उत्तर: हाँ, हाइड्रोक्लोरिक एसिड पानी का एक गैस घोल है। यह हाइड्रोजन और क्लोरीन का मिश्रण है, जो वायुमंडलीय ताप और दबाव पर एक गैस है।

Q.3. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का दूसरा नाम क्या है? – What is the other name of hydrochloric acid?

उत्तर: स्पिरिट ऑफ सॉल्ट और म्यूरिएटिक एसिड।

Q.4. हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) की संरचना क्या है? – What is the Structure of Hydrochloric Acid(HCl)?

उत्तर: हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) एक द्विपरमाणुक रैखिक अणु है। दोनों अणु (H और Cl) एक दूसरे से 90° के कोण पर एक सीधी रेखा में मौजूद होते हैं।

Q.5. हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उपयोग क्या हैं? – What are the uses of Hydrochloric acid?

उत्तर: यह स्टार्च से ग्लूकोज और कॉर्न शुगर के उत्पादन, गन्ने की चीनी के शोधन, गोंद तथा जिलेटिन के निर्माण में, सिंथेटिक रबर और प्लास्टिक के निर्माण, सामान्य नमक के शुद्धिकरण में और एक्वा रेजिया के निर्माण में HCl काफी उपयोगी है।

Read more

सफाई एजेंट (क्लींजिंग एजेंट) के प्रकार और उनका उपयोग कब करें – Types of Cleaning Agents and Their Uses in Hindi

सफाई एजेंट (क्लींजिंग एजेंट) के प्रकार और उनका उपयोग कब करें – Types of Cleaning Agents and Their Uses in Hindi

बाज़ार में बहुत सारी सफाई सामग्री (Cleaning Agents) उपलब्ध होती हैं, लेकिन इन सभी के फार्मूले अंततः चार अलग-अलग क्लींजिंग एजेंट में से किसी एक के अंतर्गत आते हैं, यह चार क्लींजिंग एजेंट हैं: डिटर्जेंट, डिग्रीजर, अपघर्षक और एसिड। इन सभी Cleaning Agents में प्रत्येक का एक विशिष्ट कार्य होता है, जिसका अर्थ है कि मौजूदा कार्य के लिए … Read more

रासायनिक यौगिकों के नाम और केमिकल फार्मूला – Chemical Compounds Name And Formulas In Hindi

रासायनिक यौगिकों के नाम और केमिकल फार्मूला – Chemical Compounds Name And Formulas In Hindi

रासायनिक यौगिक (Chemical Compounds) हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि रासायनिक यौगिक हमारे सामान्य जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि दवाइयों, प्लास्टिक, खाद्य, और औद्योगिक उत्पादों में उपयोग होते हैं। आइये जानते हैं रासायनिक यौगिकों के नाम उनके केमिकल फार्मूला के बारे में। रासायनिक यौगिकों के व्यापारिक नाम: ऐसे नाम जिनका उपयोग … Read more